अपना खाता (राजस्थान) – जमाबंदी नकल, भू-नक्शा, खसरा/खतौनी और नामांतरण के लिये आवेदन करे |
अपना खाता क्या है?
अपना खाता Apna Khata – Rajasthan Land Record राजस्थान राज्य का भूमि अभिलेख पोर्टल है | इस पोर्टल पर लोग अपनी जमीन की जानकारी, जमीन का भू-नक्शा देख सकते है और नामांतरण के लिये भी आवेदन कर सकते है तथा जमीन से संभंधित अन्य सभी सेवाओ का इस्तेमाल कर सकते है | यह पोर्टल e Dharti के नाम से भी जाना जाता है |
| वेबसाइट/पोर्टल | अपना खाता |
| के लिये | जमाबंदी नक़ल, नामांतरण आवेदन, (अन्य) |
| द्वारा लॉन्च किया गया | राजस्थान सरकार |
| के द्वारा प्रबंधित | राजस्व मण्डल राजस्थान |
जमाबंदी नकल क्या है?
जमाबंदी नकल जमीन का एक दस्तावेज है | इस दस्तावेज में जमीन की सम्पूर्ण जानकारी होती है | जैसे की जमीन किसके नाम है , जमीन का प्रकार , जमीन का क्षेत्रफ़ल और जमीन की खाता संख्या और खसरा संख्या भी इस दस्तावेज में होती है | जमाबंदी नकल दो प्रकार की होती है एक है नक़ल (सूचनार्थ) और ई-हस्ताक्षरित नकल |
खसरा और खतौनी क्या होता है?
हर गांव का एक नक्शा होता है | जिसे हम भू नक्शा यानी जमीन का नक्शा कहते है | खसरा और खतौनी इसी भू नक़्शे का हिस्सा होते है |
- खसरा – भू नक्शे में यानि गांव के नक़्शे में कई छोटे छोटे टुकड़ो में गांव नक्शा दर्शाया जाता है | इन्ही को हम खसरा कहते है | इन खसरो को एक विशिष्ट नंबर से नक़्शे में दर्शाया जाता है | ख़सरा में आपको जमीन का विवरण और जानकारी बताई जाती है |
- खतौनी – खतौनी एक जमीन का एक खाता होता है | इसे राजस्थान में अपना खाता और जमाबंदी भी कहते है | अगर गांव में आपकी जमीन कई अलग अलग जगह पर है यानि कई अलग अलग खसरो में है तो उन सबको आप एक ही खाते में देख सकते हो खतौनी में आपको सभी जमीन की जानकारी एक खाते में मिल जाती है |
अपना खाता पोर्टल पर जमीन/खेत की जमाबंदी नकल कैसे देखे?
सबसे पहले आप को राजस्थान राज्य के भूमि अभिलेख के अधिकृत पोर्टल पर जाना है | वहा पर आप अपनी जमाबंदी नकल प्राप्त कर सकते है तथा जमीन से संभंधित अन्य सेवाओं के लिए भी आवेदन कर सकते है |

1) जिला और तहसील चुने – अधिकृत पोर्टल पर जाने के बाद आपको अपना जिला चुनना है | आप सूचि में से जिला चुन सकते है | या फिर नक़्शे में से भी सीधा अपना जिला चुन सकते है |
राजस्थान राज्य में कुल ३३ जिले है जिसमे से आपको अपने जमीन या खेत जहा है वो जिला आपको चुनना है | यह जिल्हे ७ विभागो मे विभाजित किये गए है |
- अजमेर विभाग – अजमेर, नागौर, भीलवाडा, टोंक
- भरतपुर विभाग – भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली
- बीकानेर विभाग – बीकानेर, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़
- जयपुर विभाग – अलवर, झुंझुनू, जयपुर, सीकर, दौसा
- जोधपुर विभाग – बाड़मेर, जालौर, जैसलमेर, जोधपुर, सिरोही, पाली
- कोटा विभाग – बाराँ, कोटा, झालावाड़, बूंदी
- उदयपुर विभाग – बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर
जिला चुनने के बाद उस जिले के तहसील की सूची आपको दिखेगी | अब आप अपना तहसील चुने वह आप सूची में से चुन सकते है | या फिर सीधा नक़्शे ने से भी चुन सकते है | नक़्शे में आपको तहसील अलग अलग कलर में दिखेंगे उनका मतलब क्या होता है | इसकी जानकारी नक़्शे के निचे दी जाती है |
2) गांव चुने – उसके बाद आपको चुने गए तहसील के सभी गावो की सूची दिखेगी | उस सूची में से आपको अपना गांव चुनना है | सूची लंबी होने के कारन आप अपने गांव का प्रथम अक्षर चुनकर अपना गांव जल्दी ढूंढ सकते है | अपने गांव को ढूंढ़कर आपको अपना गांव चुनना है |

3) जानकारी भरे – अब आप के सामने जमाबंदी नक़ल का तक्ता दिखेगा | उसमे आपको आवेदक की जानकारी यानी आपकी जानकारी भरनी होगी जैसे की अपना नाम , शहर , पता और पिनकोड | आपको दो विकल्प दिए जायेंगे जमाबंदी और नामांतरण की प्रतिलिपि इनमे से जो आपको चाहिए वो चुनिए | अब आपके पास ५ विकल्प है खाता से, खसरा से, नाम से, USN से और GRN से इन ५ विकल्पों में से कोई भी एक विकल्प चुनकर आप जमाबंदी नकल प्राप्त कर सकते है |

4) नक़ल प्राप्त करे – जमाबंदी नकल प्राप्त करने लिए आपको दो विकल्प दिए जायेंगे | नकल (सूचनार्थ) और ई-हस्ताक्षरित अधिकृत नक़ल यह दोनों नक़ल अलग-अलग काम के लिए इस्तेमाल की जाती है | इनमे से आपको जो नकल चाहिए उसपर आप क्लिक करे | फिर बादमे प्रिंट पर क्लिक करे |

जमाबंदी नक़ल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट apnakhata.raj.nic.in पर जाये |
सुचना –
- नकल (सूचनार्थ) साधारण नकल होती है | जो सिर्फ जानकारी के लिए होती है | आप इसका इस्तेमाल किसी भी अधिकृत काम के लिए नहीं कर सकते | जैसे की आप उसपर बैंक के लोन के लिए आवेदन नहीं कर सकते | और आप बेचने और खरीदने के वक़्त भी इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते |
- ई-हस्ताक्षरित नकल आप सभी प्रकार के अधिकृत काम के लिए इस्तेमाल कर सकते है | पर आपको यह प्राप्त करने के लिए १० रूपये चार्ज देना होता है |
अपना खाता नकल – प्रतिलिपि शुल्क
| जमाबंदी नक़ल का नाम | अनुमान | फीस |
| नकल (सूचनार्थ) साधारण नकल | N/A | मुफ्त |
| ई-हस्ताक्षरित जमाबंदी नकल प्रतिलिपि | 10 खसरा नं. के लिए उसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नं. या उसके भाग के लिये | 10 ₹ 5 ₹ |
| नामांतरण | हर एक नामांतरण के लिये | 20 ₹ |
| नक्शा प्रतिलिपि | प्रत्येक 10 खसरा नं. या उसके भाग के लिये | 20 ₹ |
