क्या आपको पता है की आप खेत का नक्शा यानि भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते है | चलिए जानते है की राजस्थान का भू नक्शा मतलब क्या होता है और हम इसे ऑनलाइन कैसे देख सकते है |
भू नक्शा क्या होता है ?
भू नक्शा एक गांव का नक्शा होता है और उस नक़्शे को खसरा नंबर में विभाजीत किया जाता है | इसमें सभी जमीन की जानकारी एक नक़्शे में दी जाती है और इससे आप अपने जमीन के चारो तरफ के दूसरे जमीन के मालिक का भी पता लगा सकते है तथा उनकी ज़मीन का नक्शा देख सकते है |
1) भू-नक्शा पोर्टल पर जाये – भू नक्शा देखने के लिए आपको राजस्थान राज्य के भू नक्शा पोर्टल पर जाना है | क्योंकि उसी पोर्टल पर आप अपने जमीन का नक्शा देख सकते है | राजस्थान भू नक्शा अधिकृत पोर्टल पर जाने के लिए इस bhunaksha.raj.nic.in लिंक का इस्तेमाल करे |
2) गांव/खेत चुने – अब आपको अपने जमीन/खेत जिस जगह है उस हिसाब से जिल्हा, तहसील और गांव चुनना है और अन्य जानकारी भी चुननी होगी जैसे की RI, Halkas और Sheet No. यह सब चुनने के बाद आपके सामने चुनी हुई जगह का नक्शा आ जाएगा |

3) खसरा/प्लाट चुने – आपके सामने स्क्रीन पर अब भू नक्शा दिखाई देगा | इस नक़्शे में आप अपने प्लाट के चारो दिशाओ के प्लाट की जानकारी और नक्शा देख सकते है | उसमे से आप को अपने खसरे पे यानि प्लाट नंबर पे क्लिक करना है |

4) प्लाट की जानकारी देखे और भू नक्शा निकले – अब आपके सामने प्लाट की जानकारी आ जाएगी जिसमे आप जमीन के क्षेत्रफल, खाता संख्या और मालिक का नाम देख सकते है | उसी के साथ आपको दो विकल्प दिए जाते है Nakal और Same Owner Nakal दोनों में से किसी एक पर आपको क्लिक कर देना है |
Nakal पर क्लिक करने के बाद सिर्फ उसी प्लाट की जानकारी आपके सामने आ जाएगी और Same Owner Nakal पर क्लिक करने के बाद उस प्लाट के जमीन के मालिक की अन्य खसरे में यानि दूसरी जगह पर जो ज़मीन होगी उन्ही सभी जमीन की जानकारी और भू नक्शा आपके सामने आ जायेगा |

5) Show Report (भू नक्शा Save करे ) – आखिर में आप अपने भू नक़्शे को pdf फाइल format में अपने मोबाइल में save कर सकते है | उसके लिए आपको Show Report PDF पर क्लिक करना है | बादमे आप इस pdf फाइल से अपने जमीन के भू नक़्शे का प्रिंट भी निकल सकते है |
